राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों में धांधली को लेकर तरैया निवासी व पूर्व अनुमंडल अनुश्रवण समिति के सदस्य रणविजय सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री से शिकायत की है। दिये गये शिकायत प्रतिवेदन को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जिला पदाधिकारी सारण को जांच कर कारवाई करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता रणविजय सिंह ने मंत्री श्री कुमार से कहा है कि मनरेगा के कार्य को ट्रैक्टर व जेसीबी से कराया जा रहा है, जिससे गरीब मजदूरों की हकमारी हो रही है और उनको 100 दिन का रोजगार भी नहीं मिल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग