पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लिए 4 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को अध्यक्ष एवम सचिव के लिए एक एक जबकि सदस्य के लिए 7 नामांकन हुआ। सदस्य में एक भी महिला उम्मीदवार का नामांकन नही हुआ। सहायक निर्वाची पदाधिकारी मशरक प्रखंड कृषि पदाधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए बड़वाघाट निवासी भूषण सहनी, सचिव पद के लिए देवरिया बहरौली निवासी शत्रुघ्न सहनी जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए मोहन सहनी, मदन सहनी, रुदल पासवान, सुखदेव महतो सहित सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष एवम सचिव पद पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध चुना जाना तय है । जबकि कार्यकारिणी में भी आरक्षण रोस्टर के अनुसार कई निर्विरोध हो सकते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग