- आरटीपीएस काउंटर पर सन्नाटा
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सरकार के आईटी सर्वर में दो दिन तक मेंटेनेंस होने को लेकर सभी सरकारी ऑनलाइन कार्य शनिवार से बाधित हो गए । मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर अवस्थित आर टी पी एस काउंटर पर प्रमाण पत्र के लिए स्कूली बच्चों एवम नौकरी के लिए युवा वर्ग का आवासीय , जाति , आय या फिर प्रमाण पत्र नही बन पाया। इसके पहले भी काउंटर कर्मियों के मनमानी से दौड़ते दौड़ते थक हार के परेशान लोग अब सर्वर बाधित होने से परेशान है। छात्रा आरती एवम प्रिया ने बताया कि छात्रवृति के लिए फॉर्म जमा करना है । काउंटर खुलेगा तो अपना प्रमाण पत्र लेने का इंतजार कर रही हू। प्रखंड एवम अंचल कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि पिछले दो दिन से सर्वर स्लो चल रहा है जो आज से पूरी तरह ठप्प हो गया है ।जिस कारण काम प्रभावित है । सर्वर में विभागीय मेंटेनेंस चलने के कारण यह स्थिति अभी बनी रहेगी। बताते चले कि ऐसे प्रमाणपत्र के लिए अभ्यर्थी पहले बाजार में साइबर कैफे से ऑनलाइन कराते है फिर राजस्व कर्मचारी से अभिप्रमाणित करा काउंटर पर जमा करते है। राजस्व कर्मचारी के कमी की वजह से भी अभ्यर्थियों को काफी परेशानी होती है।लेकिन आज बाजार के साइबर कैफे से भी काम नही हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग