संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। ससुराल वालों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाले जाने के मामले में पीड़िता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के धनाव निवासी व पीड़िता रूबी देवी ने सास, ससुर, पति सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर बताया है कि दो वर्ष पूर्व मेरी शादी सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सोंधानी निवासी मुन्ना तिवारी के साथ संपन्न हुई थी।शादी के बाद से पति मुन्ना तिवारी, ससुर राजेन्द्र तिवारी, सास माधुरी देवी आदि मेरे पिताजी से पाँच लाख रुपये नकद एवं अन्य सामान की मांग करने लगे। मांग पूरी करने में जब पिताजी ने असमर्थता जताई तो उक्त सभी लोग मुझे प्रताड़ित करते हुए गाली- गलौज करने लगे।जिसकों लेकर कई बार पंचायती भी हुई।मगर इनलोगों के रवैये में कोई सुधार नही हुआ। बाद में ससुरालवालों ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया एवं मेरे गहने- जेवर एवं अन्य समान भी रख लिए तथा दुबारा ससुराल आने पर जान से मारने की भी धमकी देने लगे। पीड़िता का कहना है कि फिलवक्त ससुरलवालो द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकाले जाने के बाद अपने पिता की घर धनाव में रह रही हूँ। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग