राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज रेफरलव अस्पताल बनियापुर में कराया गया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी का है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी शिवधार सिंह ने दर्ज कराई है। जिसमे पट्टीदार दूधनाथ सिंह, मनु सिंह, भीखम सिंह, राकेश सिंह सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी उषा देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें शिवधार सिंह, अर्जुन सिंह एवं रिंकू सिंह को नामजद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। झगड़ा का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग