संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट करने एवं रुपये छीनने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में हंसराजपुर निवासी व पीड़िता शहीदा बेगम ने बताया है कि मकान बनाने के लिये सीमेंट खरीदने पुछरी बाजार पर जा रही थी तभी हंसराजपुर निवासी एहसानुल हक एवं वसीम मियां मुझे घेर लिए एवं गाली- गलौज करते हुए फैट-मुक्का से मारने लगे तथा मेरा मुँह दबाकर जबरदस्ती नाहर की ओर ले जाने लगे। हल्ला- गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक दोनों व्यक्ति मेरे गले से सोने का चेन और सीमेंट खरीदने के लिये पर्स में रखे 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग