राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के अफौर पंचायत के मुखिया और बीडीसी के बीच हुए विवाद के मामला में शनिवार को पुलिस ने दोनों तरफ से दस लोगों को चिन्हित कर 107 की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में ओपीध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया कि शुक्रवार दिन मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार राय, तथा बीडीसी संजय कुमार उपाध्याय के बीच जलकर के मामले पंचायती के दौरान विवाद में एक दूसरे पर पिस्टल से फायर करने को आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए मुखिया और बीडीसी दोनों के आवेदन के आलोक में मुखिया व बीडीसी सहित दोनों तरफ से एक दर्जन लोगो पर प्रथमिकी दर्ज की गई है, जहाँ दोनों दर्ज प्राथमिकी पर पुलिस जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग