राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। थाना क्षेत्र के हरनारायण गांव के काली मंदिर के समीप जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका जीतन प्रसाद की 32 वर्षीय पत्नी पूजा देवी है। इस संबंध में जीतन प्रसाद ने नौ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि उसकी पत्नी पूजा देवी शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उसकी साथ मारपीट की। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी। प्राथमिक उपचार के कराने के बाद पटना के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उधर, आरोपित पक्ष का कहना है कि दो पक्ष की महिलाओं की ओर से हल्की नोंक-झोंक हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग