राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के बाजितपुर पंचायत के मुखिया घर पर जाकर सामंती किस्म के लोगों ने गुट बनाकर जानलेवा हमला किया है और जमकर मारपीट की है। जिसमें करीब छह लोग घायल हो गये है। जबकि तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना शनिवार की सुबह करीब नौ बजे का है। मुखिया सम्पत राम राही एवं उनके परिजन अपने घर पर बैठे हुए थे, इसी दौरान केवानी गांव निवासी मनोज शर्मा, विशाल कुमार शर्मा, सोनू कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, समीर कुमार सिंह सहित करीब 10 अज्ञात लोगों ने अस्त्र-शस्त्रों से लैस होकर मुखिया सम्पत राम राही के घर पर जाकर जबरन मारपीट करने लगे। जिसका विरोध करने पर मुखिया के भाई एवं पत्नी का बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया। हालांकि मुखिया मारपीट के दौरान किसी तरह बचकर निकल गये। मारपीट में मुखिया की पत्नी प्रभावती देवी, भाई स्वयंबर राम, सिकंदर राम, रूपलाल राम, मेघनाथ राम घायल हो गये है। जिन्हें इलाज के लिए गड़खा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए स्वयंबर राम, सिकंदर राम एवं रूपलाल राम को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया है। जहां घायलों से भगवान बाजार थाना पुलिस ने फर्दबयान दर्ज कर गड़खा थाना पुलिस को भेज दिया है। इस बावत मुखिया सम्पत राम राही ने बताया कि पत्नी एवं भाई समेत छह लोग घायल है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग