राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के दुर्गापुर शिव मंदिर परिसर में आयोजित सुंदर कांड का सस्वर पाठ शनिवार को भव्य आरती के साथ संपन्न हो गया। पूर्व बीडीसी मनोज सिंह तथा भोला सिंह व्यास के संयोजकत्व में आयोजित अनुष्ठान के उपरांत गायक वरूण त्रिवेदी उर्फ लाल बाबा सूर्य प्रकाश तिवारी तथा महादेव यादव आदि कलाकारों ने आरती भजन व निर्गुण पूर्वी आदि गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। हृदयालाल शर्मा ने नाल पर संगत किया। अनुष्ठान में कांवरियों के बीच खिंचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग