राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

माओवादियों के शहीद सप्ताह पर सारण डीएम व एसपी ने किया हाईअलर्ट, एसडीएम व एसडीपीओ को निरोधात्मक कार्रवाई का दिया निर्देश

माओवादियों के शहीद सप्ताह पर डीएम व एसपी ने किया अलर्ट, एसडीएम व एसडीपीओ को निरोधात्मक कार्रवाई का दिया निर्देश

कशिश भारती की रिपोर्ट

छपरा(सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी भाकपा माओवादी संगठन द्वारा चारू मजूमदार के पूण्य तिथि पर आगामी 28 जुलाई तक चारू पखवारा एवं शहीद सप्ताह आयोजित किया जाता है। इसको लेकर माओवादी संगठन द्वारा काला दिवस एवं शहीद मेला आगामी 3 अगस्त तक भी आयोजन किया जाता है। इस दौरान पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, थाना, पिकेट, सुरक्षा बल, सरकारी कार्यालय, बैंक, डाकघर, रेलवे आदी को निशाना बनाये जाने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने संयुक्त आदेश जारी का अलर्ट किया है। दोनों पदाधिकारियों ने जिले के सभी अनुमंडलाधिकारी यानी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत निषेधाज्ञा के साथ निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही एसडीएम व एसडीपीओ को संवेदशील स्थलों पर दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। वहीं चौकीदारों के माध्यम से समाज में गड़बड़ी फैलाने वाले एवं सम्प्रदायिक सद्भाव बिगारने, सार्वजनिक सम्पति, धार्मिक स्थलों को क्षति पहुंचाने वाले पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

रेलवे, बैंक व डाकघरों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश

माओवादी संगठनों के क्रियाशीलता की सूचना मिलने के बाद डीएम एवं एसपी खास सर्तकता बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने ने जिले के सभी बैंक, डाकघर, धार्मिक स्थल एवं रेलवे स्टेशन एवं रेलवे से जुड़े स्थलों की कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया है। इसके अलावे डीएम एवं एसपी ने विकास कार्यो से जुड़े ठेकेदारों सहित मुंशी, मजदूर, उपकरण, वाहन, बेस कैम्प आदी की भी निगरानी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी स्थलों पर पेट्रौलिंग यानी गस्ती तेज करने का निर्देश दिया है। साथ ही डीएम व एसपी ने छपरा, सोनपुर एवं मढ़ौरा के अनुमंडलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देशा दिया है।

फायर बिग्रेड को अलर्ट रहने का निर्देश

माओवादियों के चारू पखवारा को देखते हुए जिले के फायर बिग्रेड को भी अलर्ट कर दिया गया है। इसको लेकर डीएम एवं एसपी ने जिला अग्निशामक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने सभी फायर टेंडर एलर्ट की स्थिति में रखने एवं उपयोग करने को लेकर निर्देश दियाय है।

विधि व्यवस्था को ले एडीएम, एएसपी को बनाया गया प्रभारी पदाधिकारी

जिले में माओवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए डीएम एवं एसपी ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए अपर समाहर्ता डॉ. गगन एवं पुलिस उपाधीक्षक रहमत अली को जिले में विधि व्यवस्था संधारित करने के लिए वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। वहीं विधि व्यवस्था को लेकर एडीएम के मोबाइल संख्या 9473191268 एवं एएसपी के मोबाइल संख्या 8544428112 पर हमेशा तत्पर रहने का निर्देश दिया गया है।

हाजीपुर में माओवादियों के दो दिवसीय काला दिवस को ले सारण पुलिस है सर्तक

वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना अंतर्गत थाथन बुजूर्ग गांव में भाकपा माओवादी संगठन द्वारा चारू मजमूदार के पूण्य तिथि पर काला दिवस मनाने की सूचना पर सारण पुलिस खासे सर्तक है। मिली जानकारी के अनुसार आगामी 28 से 29 जुलाई तक हाजीपुर सदर थाना अंतर्गत थाथन गांव में भाकपा माओवादी काला दिवस मनाएंगे। इसको लेकर डीएम एवं एसपी ने जिले के सभी पदाधिकारियों को अलर्ट रखने का निर्देश दिया है।

बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को भी किया गया अलर्ट

जिले में माओवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को हमेशा अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आसूचनाओं को संकलित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएम एवं एसपी ने निर्देशित किया है कि अपने प्रभाव क्षेत्रों में आवागमन के सभी प्रकार के मार्गो, नहर मार्ग, पगडंडी पर माओवादी संगठनों द्वारा बारूदी सुरंग लगाकर पुलिस दल, गश्ती दल, के वाहनों पर हमला करने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस सूरत में सभी पदाधिकारियों को हमेशा सर्तक रहते हुए विधि व्यवस्था संधारित करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।