राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत ,दूसरा घायल, परिजनों में मचा कोहराम, विरोध में सड़क जाम

अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत ,दूसरा घायल, परिजनों में मचा कोहराम, विरोध में सड़क जाम

छपरा(सारण)। अवतारनगर थाना क्षेत्र हराजी आमी मोड़ के बीच मे गुरुवार की दोपहर एक हृदयविद्राक घटना घटित हुई जब नरियरवा हराजी निवासी दशरथ मांझी का किशोर पुत्र राकेश कुमार व अरूण कुमार अपने घर से समान लेने आमी स्थित दुकान की ओर जा रहा था तभी बीन टोलवा के समीप विपरीत दिशा से आ रही दो अनियंत्रित ट्रेक्टर ने उसे कुचल दिया।वही घटना के बाद सड़क पर छटपटा रहे किशोर पर जब स्थानीय ग्रामीणों की नजर पड़ी आनन फानन में दोनों युवकों उठाकर इलाज हेतु दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहां चिकित्सकों ने राकेश (20) मृत घोषित कर दियाऔर अरूण का इलाज चल रहा है।घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण पुनः घटनास्थल पर मृतक के शव को रखकर सड़क को अवरुद्ध कर दिए जिसके कारण एन एच 19 पर वाहनों का परिचालन पूर्ण रूपेण रुक गया ।वही घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला । आक्रोशित ग्रामीण ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है।वही इसकी सूचना मिलने पर अवतार नगर की पुलिस घटनास्थल से कुछ दूर पहुँच कर मूक दर्शक बनी हुई थीं। सूचना पाते ही दिघवारा सीओ प्रवीण कुमार सिंहा ,थानाध्यक्ष अवतार नगर रामजस राय दिघवारा थाना अनि विजय कुमार सिंह ,जिला षपार्षद प्रतिनिधि जनार्दन सिंह चौहान, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह, हराजी मुखिया सत्येंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे । जनप्रतिनिधियों व अंचलाधिकारी के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ ।
ब्लैक स्पोट बना आमी मोड व हराजी ढाला
आमी मोड़ से लेकर हराजी ढाला तक लगभग 200 मीटर तक कि सड़क ब्लैक स्पोर्ट के रूप में बन गई जहां चौबीसो घण्टे वाहनों के गुजरने से धूल उड़ती रहती है।
*टिप पुराने के चक्कर मे लगे रहते है ट्रैक्टर वाले*
छपरा सोनपुर मुख्य मार्ग का यह भाग गंगा नदी के तटीय इलाके से सीधे संपर्क में होने के कारण ट्रैक्टर वालो के लिये मुफीद जगह है।यहां वर्ष के ये तीन महीने जब गंगा नदी के जलस्तर में अच्छी खासी वृद्धि रहती है नाव से आने वाले बालू को कहि कहि स्टॉक करने के चक्कर मे लगे रहते हैं।पहले हम पहले हम के चक्कर मे ये ट्रैक्टर चालक इतने इतने तेज रफ्तार से ट्रैक्टर लेकर गुजरते हैं।जिससे हर वक्त हादसों का डर बना रहता हैं

सारण एस पी को फोन करने पर वार्ता हेतु अवतारनगर थाना प्रभारी मोके पर पहुँचे मुखिया सत्येंद्र प्रसाद के अलावे दर्जनो ग्रामीण मोके पर मौजूद है।
ग्रामीण एकस्वर से अवैध बालू ढुलाई बन्द करने ट्रैक्टर चालको पर लगाम लगाने नाबालिक चालक के द्वारा ट्रैक्टर चलवाने पर रोक लगवाने की मांग कर रहे है। लगभग 2 घण्टे से सड़क पर शव पड़ा हुआ है। बताते चले कि विगत दिनों मात्र 15 दिनों में ही लगभग 3 मौत ट्रैक्टरों की ठोकर से हो चुकी है।
वही अगर सोनपुर अनुमंडल की बात करे तब विगत 14 जून को नयागांव थाना के नयागांव बाजार में नाबालिक ट्रैक्टर चालक द्वारा मारी गई ठोकर से 2 लोग की मौत हो गई थी।वही 2 अन्य घायल हो गए थे।
16 जून को सोनपुर थानाक्षेत्र के गोविंदचक गाव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो सहोदर भाइयो की जान ले ली थी।
10 जुलाई को डोरीगंज थाना के डोरीगंज बाजार में एक पैदल जा रहे व्यक्ति की ट्रैक्टर की ठोकर लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
11 जुलाई को झौआ ढाला के समीप भी एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया था।
17 जुलाई को दिघवारा थाना के आमी बाजार के समीप भी एक साइकिल सवार व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया था।जिसमे उसकी मौत हो गई ।