राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रविवार को छपरा शहर के मयूर होटल में सम्पन्न, अखिल भारतीय एवम बिहार ईंट निर्माता संघ ने एक स्वर से अनिश्चित हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। जिलास्तरीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुरारी कुमार मनु ने कहा कि ईंट भट्ठा उद्योग बेरोजगारी दूर करने का बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि जीएसटी तथा कोयले की कीमतों में की गई बेतहाशा बृद्धि से उद्योग संकट में हैं। उन्होंने कहा कि संघ की एकजुटता के बदौलत हम सरकार को अपनी मांग मांगने पर मजबूर कर देंगे। उन्होंने एकजुटता के सहारे ईंट भट्ठा संचालकों की समस्याओं का सहज ही निष्पादन करने का संकल्प दुहराया। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के सचिव राजेन्द्र सिंह तथा संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार उपाध्याय तथा उपाध्यक्ष पप्पू सिंह के अलावा अखिलेश्वर मिश्रा शिला प्रसाद यादव चुनमुन ओझा राजेश सिंह मनीष सिंह राजू गुप्ता रितेश सिंह त्रिभुवन राय सत्य नारायण राय दुलारचंद राय लंबू सिंह लुकमान अली तथा खुर्शीद अहमद सहित करीब ढाई सौ ईंट भट्ठा संचालक आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग