राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के बाजितपुर गाँव मे मुखिया और दूसरे पक्ष में हुई मारपीट में दूसरे पक्ष के मनोज कुमार शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें मुखिया संपत राम राही स्वयंबर राम सिकंदर राम सुगाचन्द राम, रूपा राम रंजीत सिंह रवि पाल मेघनाथ राम को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा कि मुखिया के घर के सामने पहुंचे तो पहले से घात लगाए लोग एक स्वर में बोले कि तुम और तुम्हारा बेटा मनरेगा में कंप्लेंट करता है और केस क्यों नहीं उठाते हो, तथा इसके बाद अपने हाथ में लाठी, लोहे के रड, तलवार से लैस होकर मारपीट करने लगे।चोट लगने से मेरे सिर से खून बहने लगा था। जान से मारने के लिए पुनः कई बार सिर पर बार किए। मारपीट के क्रम में जेब में रखें एक हजार रुपये छीन लिये। शोर गुल सुन कर आसपास के लोग जुट गए और मुझे बचाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग