पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में पोल से रद्दी बिजली के तार लगाकर अनिरुद्ध सिंह के पोखरा में मोटर से पानी चलाने के लिए ले गये कनेक्शन से करेंट लगने से बकरी की मौत हो गई वही बकरी को बचाने गये तीन युवकों को भी बिजली का झटका लगा। पोखरा गंडामण गांव निवासी ललन महंतों को मछली पालन के लिए किराए पर दिया गया है। वही घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया वही बकरी पालक सुलाजिन मियां ने थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग