पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। तरैया शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के रेलवे ढाला मुन्नी मोड़ पर बाइक दुर्घटना में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हालत में मशरक थाना पुलिस के जमादार प्रमोद कुमार एव पुलिस बल के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में रविवार को भर्ती कराए गया। जहां घायल युवको की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी मंतोष साह उम्र 20 पिता सुरेश साह और विजय साह उम्र 22 पिता नन्द किशोर साह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया और प्राथमिक उपचार के बाद लगे गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि वे हरखपुरा गांव से मशरक महाराणा प्रताप चौक के पास अपने भाई के ससुराल जा रहा थे कि सामने से आ रही तेज गति के ट्रक को देख अनियंत्रित होकर गढ़े में बाइक समेत गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर थाना पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी और घायल दोनों को सदर अस्पताल छपरा भेजवाने में मददगार साबित हुएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग