पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के मजदूर की सूरत में मौत के बाद रविवार को शव गांव लाया गया जहां परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया विंदेश्वरी प्रसाद का भतीजा विजय प्रसाद उम्र 40 वर्ष पिता शोभन प्रसाद हैं। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा,अभय कुमार, बृजकिशोर यादव, विवेकानंद यादव, रंजीत कुशवाहा, टुनटुन यादव ने शोक व्यक्त किया और दाह संस्कार में मददगार साबित हुएं। परिजनों ने बताया कि मृतक गुजरात के सूरत में साड़ी बुनाई का काम करता था वही पर उसकी ड्यूटी से आने के बाद डेरा पर हार्ट अटैक आने पर मौत हो गई। मृतक को दो छोटी-छोटी लड़की और एक लड़का हैं। सभी बच्चों की उम्र 11 वर्ष से कम हैं। मृतक के शव को देख पत्नी, बच्चों और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है कि अब उनका भरण पोषण कैसे होगा।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि