- 9 विभिन्न कांड में है नामजद
राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव से मशरक पुलिस ने अवैध शराब के फरार बड़े कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गुप्त सूचना के आधार रविवार को थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दारोगा राजेश रंजन,प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार के साथ की गई छापेमारी में कारोबारी भिखारी मांझी उर्फ संदीप मांझी पिता स्व ठाकुर मांझी को चांद कुदरिया अवस्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त शराब कारोबारी कांड संख्या 181/2022 में बरामद 900 लीटर शराब में फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष मशरक रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त कारोबारी पर उत्पाद अधिनियम एवम अन्य मामले का कुल 8 मामला पूर्व से दर्ज है। शुरुआती मामला कांड संख्या 82/ 2009 के तहत धारा 341, 323, 324, 504 का मामला दर्ज है। तबसे लेकर उत्पाद अधिनियम कांड संख्या 140/ 2013, कांड संख्या 137/ 2019, कांड संख्या 82/ 2019, कांड संख्या 396/ 2020, कांड संख्या 205/ 2020,कांड संख्या 560/ 2020,कांड संख्या 488/ 2021 सहित अन्य मामला दर्ज है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग