संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चोर गिरोह के सदस्यों ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए बनियापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से तीन बाइक की चोरी कर लिया।जिस मामले में तीनों बाइक स्वामियों ने अज्ञात को नामजद करते हुए स्थानीय थाने में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में कराह दरगाही टोला निवासी सैनुल्लाह ने बताया है कि मुख्य बाजार स्थित पीएनबी शाखा में रुपये जमा करने गया था।जहाँ मुख्य द्वार पर बाइक खड़ी कर अंदर चला गया।कुछ देर बाद बाहर आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।वही दूसरी प्राथमिकी पांडेयपुर निवासी मदन कुमार चौधुर ने दर्ज कराई है।जिसमें रात्रि में घर के गैरेज में रखी बाइक चोरी की बात बताई है।वही तीसरी प्राथमिकी गया जिले के परैय थाना क्षेत्र के परसवा निवासी सतीश कुमार ने दर्ज कराई है।जिसमे बताया है कि सुगमया फाइनेंस बनियापुर में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हूँ।बनियापुर ब्लॉक से कुछ दूर आगे ऑफिस है।जहाँ बाइक लगाकर रात्रि में सोया था।रात्रि 12 बजे नींद खुली तो देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली।लगातार बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी अपनी बाइकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग