संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। साईबर क्राइम के बढ़ते अपराध को लेकर खाताधारक इन दिनों काफी चिंतित दिख रहे हैं।ताजा मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर का है।जहाँ खाते से 42 हजार रुपये फर्जी निकासी का मामला सामने आया है।जिस मामले में पीड़ित रत्नेश कुमार गुप्ता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि डेबिट कार्ड अपडेट कराने को लेकर कस्टमर केयर बताते हुए अज्ञात नंबर से से मेरे मोबाइल पर फोन आया।फोनकर्ता ने डेबिट कार्ड रेनियुल करने की बात कह मेरे मोबाइल पर एक ऍप डाउनलोड करवाया तथा कुछ जानकारी मांगी।जिसके कुछ देर बाद मेरे बंधन बैंक खाते से तीन किस्तों में यूपीआई फोन पे के माध्यम से 42 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गई।मालूम हो कि चार दिन पूर्व बनियापुर थाना थाना क्षेत्र के ही खबसी निवासी जगदीश पांडेय के एसबीआई खाते से 51 हजार की फर्जी निकासी कर ली गई थी।जिस मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।हाल के दिनों में साईबर अपराधियो द्वारा इस तरह की घटना की अंजाम देते हुए कई खाताधारकों के खाते से लाखों रुपये का चूना लगाया जा चुका है।जिससे खाताधारकों में अपनी जमा-पूंजी को लेकर हर समय डर बना रहता है।इधर धोखाधड़ी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग