राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर किशोरी की अपहरण का आरोप लगाते हुए सहाजितपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।मामला सहाजितपुर बाजार का है। किशोरी के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मेरी 14 वर्षीय पुत्री देर रात्रि बगैर बताए घर से बाहर निकल गई। जब रात्रि में मेरी नींद खुली तो पुत्री को कमरे में न देख खोजबीन शुरू किए। तो बाजार पर के लोगों ने बताया कि सहाजितपुर बाजार निवासी नंदन कुमार हमारी पुत्री को बहला- फुसलाकर शादी की नीयत से भगाकर ले गए है।जो पूर्व में भी हमारी लड़की से मोबाइल पर बात करता था। पीड़ित ने बताया है कि भागने के क्रम में मेरी पुत्री घर मे रखे पांच हजार रुपये नकद और चालीस हजार रुपये के अपनी मां के गहने भी ले गई है। पीड़ित पिता का आरोप है कि इस संदर्भ में आरोपित के परिजनों से बात की गई तो इन लोगों द्वारा तरह-तरह की धमकी दी जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग