राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर माह जिले में अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। हर माह के दूसरे मंगलवार को जिले के अलग-अलग आईटीआई में मेला का आयोजन किया जाना है। सारण में यह मेला 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।अप्रेंटिसशिप मेला में आईटीआई समेत 8वीं से लेकर सामान्य स्नातक तक उत्तीर्ण युवा शामिल हो सकेंगे। इसमें भाग लेने के लिए विभिन्न कंपनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया जाएगा। इस दौरान चयनित प्रशिक्षणार्थी को प्रति माह स्टाइपेंड के रूप में प्रतिमाह 7 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक माह कम से कम 5 सौ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिलाया जा सके। बताते चलें की पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला के तहत प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को अलग-अलग आईटीआई में अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन करना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग