राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार विधालय परीक्षा समिति के द्वारा आगामी 26-27 जुलाई को आहुत ओलंपियाड एवं प्रतियोगिता परीक्षा 2022-23 को अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दिया गया है।बोर्ड के सचिव ने इस बाबत सभी आरडीडीई व डीईओ को पत्र लिखकर क्विज के रद्द किए जाने की सूचना भेज दी है। पत्र में जल्द ही परीक्षा के लिए नई तिथि जारी करने की बात कही गई है। वहीं परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए ओएमआर आधारित आंसर शीट समेत अन्य गोपनीय दस्तावेज की समुचित संधारण सुनिश्चित कराने को कहा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग