राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। फरवरी व जून से नियोजित शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे शिक्षकांे के वेतन का भुगतान शुरू हो गया है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद डीईओ कौशल किशोर व डीपीओ स्थापना शकुंतला के नेतृत्व में एकदिवसिय कैंप का आयोजन कर लंबित वेतन मामले का निष्पादन किया गया। इस दौरान कुल 16 प्रखंडों के नव नियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए उनके इपीएफ अकांउट में वेतन राशि सोमवार को चला जाएगा। वहीं शेष चारो प्रखंडो के भी शिक्षकों का भी वेतन भुगतान की राशि कल भेज दिया जाएगा। मालूम हो कि एकमा प्रखंड के नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन मद की राशि का भुगतान किया जा चुका है उधर वेतन भुगतान की सूचना से नवनियुक्त शिक्षक व उनके परिवार में हर्ष का महौल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग