राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ के समीप के जांच करते हुए मारुति सुजुकी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष मो. जकारिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप बलिया से जयप्रभा सेतु के रास्ते लायी जा रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए बलिया मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच शुरू की गई। इस दौरान कार से 303 लीटर विदेशी बरामद की गई। उसके बाद पुलिस ने कार को जब्त करने के साथ ही चालक सह शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जो वैशाली जिले के जगरनाथ धरमपुर ग्राम िनवासी रूप लाल का पुत्र जिनिस कुमार बताया जाता है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग