राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा प्रखंड के रामपुर गांव में सोमवार को सेंट जोसेफ्स हाई स्कूल एकमा के संस्थापक अंजनी कुमार उर्फ लाल के पिता समाजसेवी इंजीनियर लाल बहादुर शास्त्री की प्रथम पुण्यतिथि मनी मनाई गई। इस दौरान उनके तौल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वहीं लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान पंचायत के पूर्व सरपंच गुप्तेश्वर चौबे ने कहा कि स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री पिछड़े व कमजोर वर्ग के लोगों के मसीहा थे। उनकी सोच शिक्षा के प्रति हमेशा आगे ही रहती थी। वह हमेशा सोचते रहते थे कि गांव सहित आसपास के बच्चे बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के एकमा में एक विद्यालय की स्थापना किया। जहां शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर डॉ सुभाष कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, राजनाथ सिंह, सर्वेश कुमार, दलपति सिंह, उमेश सिंह, पप्पू कुमार, चंदन महराज, विनोद कुशवाहा आदि लोगों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग