बिजली के करंट लगने से मृत जवान संतोष के परिजनों से मिले सांसद सिग्रीवाल, दी सांत्वना
जलालपुर(सारण)। प्रखंड के बसडीला सकड्डी निवासी व सहारनपुर में ड्यूटी के दौरान विद्युत शॉर्ट सर्किट से मृत्यु का शिकार हुए हवलदार संतोष कुमार सिंह (35 वर्षीय)के परिजनों से सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मिलकर अपनी सांत्वना दी। उन्होंने शहीद की पत्नी विनीता देवी व बच्चों, पिता अर्जुन सिंह तथा उनके भाइयों राजीव कुमार सिंह, भानू कुमार सिंह तथा सुजीत कुमार सिंह से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना पर दु:ख व्यक्त किया। मृत जवान के परिजनों ने सांसद से शहीदों के परिजनो को मिलने वाली तमाम सुविधाओं को दिलवाने की मांग की। जिस पर सांसद सिग्रीवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा कमांडेंट से इस बावत बात की तथा संतोष के परिजनों को भी शहीद सैनिको के परिजनो को मिलने वाली तमाम सुविधाएं देने की बात कही। बाद में उन्होंने कहा कि संतोष एक बहादुर लड़का था तथा अपने मधुर व्यवहार से सभी ग्रामवासियों का चहेता था। अचानक हुई मौत से सभी को बहुत सदमा लगा है। मौके पर हेमनारायण सिंह, पंकज सिंह, नीलेश सिंह, अमृतांशु भूषण मिश्र सहित कई अन्य भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग