सेविका-सहायिका संघ ने सीडीपीओ विदाई समारोह का किया आयोजन
मशरक(सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय के बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को सीडीपीओ संगीता कुमारी का समस्तीपुर तबादला होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह का आयोजन सेविका व सहायिका संघ के द्वारा किया गया।जिसमें सभी सेविका सहायिका ने मिलकर कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लाॅक डाउन की वजह से पांच सेविकाओं ने ही विदाई समारोह का आयोजन किया।विदाई समारोह के आयोजन की सुरुआत सेविका सहायिका संघ की अध्यक्ष मधु रानी सिंन्हा ने की और कहा कि सीडीपीओ संगीता कुमारी से हमलोगों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है आज उनकी विदाई का दिन है खुश तो नही हूँ पर क्या करें ट्रांसफर का ये शिलशिला तो लगातार चलता ही रहेगा । वहीं प्रधान लिपिक विजय तिवारी ने कहा कि मैडम ने अपने कार्यकाल में सभी के लिए हमेशा अच्छा सोचा है वही उन्होंने सभी को हमेशा कार्य करने के लिए प्रेरित करतें रहतीं थीं।इस मौके पर सीडीपीओ ने कहा आपसे बिछड़ने का गम तो मुझे भी है पर क्या करें ये तो होता ही रहता है ।मैं आशा करती हूँ की आपलोग अपने अपने कर्त्तव्य का पालन जरूर करेंगें।अंत में सभी ने मिलकर सीडीपीओ संगीता कुमारी को चादर,ब्रीफकेश व फूल माला से स्वागत कर विदाई किया गया। मौके पर प्रधान लिपिक विजय तिवारी, शिक्षक नेता कुमार प्रमोद, सैयद हुसैन, बब्लू सेन,अरूण कुमार,सेविका सहायिका संघ की अध्यक्ष मधु रानी सिंन्हा, महिला पर्यवेक्षिका कुमारी संगीता,लक्षमीणा कुमारी,पुनम देवी, रिंकी देवी,किरण कुमारी, खुशबू कुमारी, साजिदा मौजूद रहीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग