राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बिहार में न्याय के साथ सभी तबके का हुआ विकास: आरसीपी सिंह

बिहार में न्याय के साथ सभी तबके का हुआ विकास: आरसीपी सिंह

अमनौर(सारण)। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के आवासीय सभागार में अमनौर विधान सभा स्तरीय जदयू के वर्चुवल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ समाज के हर वर्ग तबके का विकाश हुआ है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने सारण जिला को बहुत कुछ दिया है, जैसे जेपी सेतु पुल बनने से लोग अब कम समय मे ही पटना पहुचते है। पूरे बिहार के गांव-गांव में सड़क निर्माण हुआ। जिससे भूमि की कीमत बढ़ी। डबल डेकर का पुल दिया। घर घर नल जल से शुद्ध पानी पहुँचाया। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महागठबन्ध के लोग गठबंधन धर्म नही निभाया, जिस वजह से हमे अमनौर विधानसभा सीट से  हार हुई। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी की सरकार में बिहार की विकास हुई होती तो आज बिहार और आगे होता। कार्यकर्ताओ से कहा कि यह महामारी खत्म नहीं होने वाली  है। चुनाव समय पर ही होगा। आप लोग तैयारी में जुटे रहे। इस दौरान पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मन्टू सिंह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार है तभी बिहार में विकास है।शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली जो दिख रहा है। पहले दूर दूर तक नहीं दिखता था। अमनौर विधान सभा से जदयू के ही उमीदवार होंगे, आप लोग मजबूती के साथ चुनावी रन भूमि में डटे।  इस दौरान परिवहन मंत्री सन्तोष निराला, सांसद चन्देश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मंत्री नीरज कुमार, अभय कुशवाहा युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सम्बोधित किया। इस दौरान जिला पार्षद प्रतिनिधि  पप्पू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा, युवा प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह, बबलू सिंह, राजेश सिंह, दिनेश साह, सुरजीत कुमार, दीपक कुमार सिंह, बिट्टू सिंह, महमूद आलम, मुकेश सिंह, बिजय प्रसाद, युवा प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद चौहान, जमील अख्तर, राधा राम मुख्य रूप से शामिल हुए।