भाजपा नेता ने आत्महत्या ड्राइवर के परिजनों दिया आर्थिक सहायता
मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा बावन यादव टोला निवासी सह टाटा में इंडियन ऑयल कंपनी में गैस की गाड़ी के चालक पद पर कार्यरत सत्येन्द्र यादव ने आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलने पर भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने परिजनों को संत्वाना दी एवं आर्थिक सहायता किया। भाजपा नेता ने मृतक के परिजनों को हर संभव प्रयास कर सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों में होरील प्रसाद यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललन जायसवाल, सुनील सिंह, भाजपा मीडिया सेल प्रभारी सत्येंद्र सिंह के सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग