राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भाजपा नेता सह इस्लामी जलसा एनाउंसर हाफिज़ साहेब रजा खान छपरवी ने भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री सह पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार लोकसभा सांसद जॉन बारला से मुलाकात किया, छपरवी ने बिहार प्रदेश एवं विशेषकर छपरा में भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा सभी योजनाओं का लाभ दबे कुचले अल्पसंख्यक समाज तक कैसे पहुंचे इस पर विशेष चर्चा किया और साथ ही बिहार दौरा तथा छपरा जिला का दौरा करने का आग्रह भी किया, श्री छपरवी ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी ने गम्भीरतापूर्वक हमारी बातों को सुना और अपनी सहमति भी जताई और आश्वासन दिया कि बिहार समेत सारण जिला का दौरा करके भारत सरकार तथा अल्पसंख्यक मंत्रालय के सभी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी, ये मुलाक़ात पूर्व केन्द्रीय मंत्री सारण के विकास पुरूष यशस्वी सांसद सह राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा राजीव प्रताप रूडी के निर्देशन में किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग