राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा नेवाजी टोला धर्मशाला के पास सरयू नदी किनारे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने खूबसूरत सैंड आर्ट बनाकर बधाई दी। कलाकार अशोक कुमार के साथ सोनू कुमार, कौशल कुमार, विवेक कुमार ने इस आर्ट में काफी मदद की। सरयू नदी के तट पर तीन दिनों की कड़ी मेहनत के बाद शनिवार को द्रौपदी मुर्मू की बालू की आकृति उकेरी गई है। अशोक की इस कलाकृति को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। बेहद सुंदर और स्पष्ट बालू की आकृति सभी देखने वालों को अपनी तरफ सम्मोहित कर रही है। साथ ही पृथ्वीचंद सह इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सैंड आर्ट काे देखा। सभी ने काफी सराहना की। छात्रों ने सीखने की भी इच्छा जताई। प्रधानाध्यापक ने भी अशोक कुमार से गुजारिश की। सभी ने राष्ट्रपति को बधाई दी। अशोक ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े गणराज्य का प्रथम नागरिक बनना अपने आप में एक अकल्पनीय बात है। उसमें भी एक सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के जंगली परिवेश से आने वाले आदिवासी महिला का बनना पूरे विश्व को समानता का संदेश देता है। आदिवासी समाज की पहली महिला का राष्ट्रपति बनना हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाता है। इसीलिए इस प्रोजेक्ट को आदिशक्ति नाम दिया गया है। क
ई बड़े कलाकार कर चुके है सराहना:
सैंड आर्टिस्ट अशोक अब तक सैकड़ों महापुरुषों और ज्वलंत मुद्दों पर सैंड आर्ट बना चुके है। जिसकी सराहना न सिर्फ देश में अपितु विदेशों में भी हुई है। नाना पाटकर ने भी ट्विट कर सराहना की थी। वहीं हीरो सुशांत सिंह के मौत के बाद अशोक ने सरयू नदी के किनारे सैंड आर्ट बनाकर श्रद्धांजलि दी थी। जिसकों कई फिल्म स्टारों ने शेयर की थी। वहीं देश के कई मसलों पर सैंड आर्ट बना चुके है। सैंड आर्ट की सराहना सीएम नीतीश कुमार तक कर चुके है। लेकिन कलाकार अशोक का जीवन काफी संघर्षपूर्ण है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा