राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अमित कुमार से मिला। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तस्वीर के साथ प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। तस्वीर उप विकास आयुक्त को सौंप कर उनसे समाहरणालय कार्यालय में इसको लगाने का अनुरोध किया गया। जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाक़ात की। नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि श्रीमती मुर्मू सादगी और सरलता की प्रतीक हैं। राष्ट्रपति के पद पर उनके आसीन होने से इस पद की गरिमा बढ़ी है। दुनिया में संदेश गया है कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था बहुत मजबूत है। श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में श्रीमती मुर्मू की गहरी आस्था है। उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने से भारतीय गणराज्य की छवि और धवल हुई है। इस अवसर पर जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, अमरेन्द्र सिंह, ओम शरण, मनीष कुमार शर्मा, शत्रुघ्न चौधरी, अनूप यादव, अनिल यादव मुख्य रूप से थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग