पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक-छपरा एस एच 90 पर मशरक प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने स्क्ररपियो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सवार मशरक रजिस्ट्री का कातिब का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कातिब की पहचान अरना गांव निवासी रजिस्ट्री कार्यालय के कातिब कृष्णा सिंह का पुत्र मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई जो अपने पिता के साथ मशरक रजिस्ट्री के बाहर जमीन रजिस्ट्री का काम करता है। घटना के बारे में घायल ने बताया कि वह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय से स्क्रारपियो में सवार होकर घर जा रहा था कि अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गया वही मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल में जमादार सुमन कुमार ने दल बल की मदद से स्क्रारपियो से निकाल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी क्लीनिक में ले गये। वही दुर्घटना में सक्रारपियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग