राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों के एक को शराब बेचने और दो को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर दारोगा राजेश रंजन और एएलटीएफ टीम में दारोगा मो फूलहसन की अगुवाई में छापेमारी में जजौली गांव निवासी साधु नट पिता स्व दर्शन नट को झोपड़ी में छुपाकर रखे गये 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर मडल कारा छपरा भेज दिया गया वही बहुआरा गांव निवासी सेराजुद्दीन मिया पिता सोलाजीन मियां व पकड़ी गांव निवासी राहुल कुमार पिता बृजकिशोर ठाकुर को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया और ब्रेन इथेलाइजार मशीन से जांच में दोनों के द्वारा शराब पीने की पुष्टी हुई जिसमें दोनों पर सनहा दर्ज करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायलय भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग