बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर का है। पीड़िता सुशीला देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि घर के आगे गड्ढे में कचड़ा फेंकने से मना करने पर पट्टीदार राजेश कुमार भगत, भूनटुन भगत, सुजीत भगत, संगीता देवी, पूजा कुमारी सहित छह लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग