बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी का है।घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया।दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी अभिमन्यु कुमार राय ने दर्ज कराई है। जिसमें पट्टीदार उषा देवी, सोनु कुमार, संजीव कुमार ज्ञानी राय, राजाबाबू राय को नामजद कर रॉड एवं फरसा से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया है। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी राजा बाबू ने दर्ज कराई है। जिसमें पट्टीदार जगा राय, तारकेश्वर राय, कामेश्वर राय, सूरज राय सहित सात लोगों को नामजद कर अपने चचेरे भाई संजीव कुमार को धारदार हथियार से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग