राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी स्थित जयप्रभा सेतु से मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवती ने पचास फुट नीचे सरयू नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद सरयू नदी में डूब रही अज्ञात युवती को बचाने के उद्देश्य से मछुआरों ने छोटी नौका के सहारे काफी प्रयास किया। हालाँकि उसे बचाया नही जा सका और देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूब गई। प्रत्यकदर्शियों ने बताया कि छलांग लगाने से पहले युवती ने अपना दुपट्टा उतार कर सेतु की रेलिंग में बांध दिया। उसके बाद नदी में छलांग लगा दी। यह वाकया देखकर हतप्रभ सेतु पर खड़े लाल बालू लदे ट्रक संचालक भागने लगे। घटना के घण्टों बाद तक मछुआरों ने नाव के सहारे शव को ढूंढने का भरसक प्रयास किया पर शव बरामद नहीं हो सका। समाचार प्रेषण तक छलांग लगाने वाली युवती का अता पता नही मिल सका था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग