जिंदगी नहीं मौत देने के लिए बनी हैं मशरक में एसएच 73 और 90
पंकज कुमार सिंह।मशरक
छपरा महम्दपुर सत्तरघाट एस एच-90 हो या मसरक शीतलपुर सिवान एस एच-73 जो अपने निर्माण के कुछ ही वर्षों बाद ही मशरक थाना क्षेत्र में कई जगह बुरी तरह टूट जाने से यात्रा मुश्किल हो गई है एस एच- 90 जो छपरा को मशरक के रास्ते महम्मदपुर गोपालगंज को जोड़ता है वही चम्पारण को जोड़ने वाला सड़क अभी कुछ ही महीने पहले चालू हुआ है वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चहेती सड़क योजना के नाम से चर्चित सड़क जो भविष्य में राम जानकी पथ से निर्माणाधीन है जो जनकपुर को मशरक के रास्ते अयोध्या को जोड़ने वाला है लेकिन ऐसे दोनो महत्वपूर्ण पहचान पाने वाला यह सड़क मसरख के हनुमानगंज से लेकर राजापट्टी बाजार तक दर्जनों जगह गड्ढे में तब्दील हो घटिया निर्माण की कहानी कह रहे हैं वहीं हनुमानगंज , बंगरा, चैनपुर गांव के पास सड़क इस कदर टूट कर गड्ढे में परिवर्तित हो गई है कि तेज रफ्तार चलाने वाले वाहन प्रतिदिन दुर्घटनाग्रस्त होते हैैं अधिकांश घायल या तों मौत के शिकार हो जातें हैं या विकलांग जीवन जीने को मजबूर हो जाते हैं। वैसे थाना क्षेत्र की पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अपना रिकार्ड तोड़ती नही है पर घायलों के इलाज के अभाव में अधिकांश घायल दम तोड़ देते हैं। आपको बता दें कि बीते कुछ ही दिनों में सड़कों पर सियरभुक्का गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में एक की मौत हो गई वही हनुमानगंज गांव के समीप बिहार पुलिस का जमादार सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गया।दो सप्ताह पहले राजा पट्टी गोलम्बर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंगौली निवासी की मौत हो गई।हनुमानगंज और चैनपुर गांव में तो आये दिन सड़क दुघर्टना तो रिकार्ड तोड़ रहें हैं स्थानीय लोग टूटे सड़क की मरम्मत मिट्टी बराबर कर करतें हैं पर कुछ ही घंटों में सैकड़ों वाहन मिट्टी उड़ाकर फिर गढ़े कर देते हैं। यहां के ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन को टूटी सड़क की मरम्मत करने के लिए रखरखाव करने वाले एजेंसियों को निर्देश देने की गुहार लगा चुकी है लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है बताते चलें कि यह सड़क चंपारण गोपालगंज के अलावा नेपाल तक के लोगों के लिए मशरख के एसएस 73 और 90 के माध्यम से पटना के माध्यम से छपरा की दूरी कम करती है गोपालगंज और चंपारण से अधिकारी या राजनेता इसी मार्ग से पटना की यात्रा करते हैं। यह मार्ग सिवान, गोपालगंज जिला के लोगों का मुजफ्फरपुर भी जाना आसान हो गया है। मशरक प्रखंड उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, हनुमानगंज गांव निवासी बीरबल प्रसाद और चैनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह समेत दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सड़क की मरम्मत अविलंब संबंधित विभाग से कराने की कृपा प्रदान करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग