राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के पोझी बुजुर्ग निवासी एक महिला शिक्षिका को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला 30 वर्षीय नाज परवीन ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अशरफ अली, असगर अली, अमबर अली, गजला बेगम, नरगिस परवीन, अख्तरी बेगम को आरोपित किया है। कहा है कि जब वह स्कूल से अपने घर पहुंची तो सभी आरोपी उसके घर पर पहुंचे थे। सभी ने उससे पैसा मांगा जब उसने कहा कि सभी पति और घर चलाने में खर्च हो जाता है तो सभी गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो सभी ने मारपीट शुरु कर दी जिसमें वह जख्मी हो गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर वह अधिक मार खाने से बची।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग