राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गए फ्री राशन जो कोरोना काल से लाभार्थियो को बांटा जा रहा है और भावी चुनावों को देखकर इस योजना के लाभ की तारीख हमेशा सरकार बढ़ाती रही है। लेकिन इसे वितरण करने वाले पीडीएस के डीलरों में काफी आक्रोश है।कारण है कि फ्री वाले राशन का कमीशन डीलरों नहीं मिल रहा है। वितरण करने वाले डीलर अपना पैसा खर्च कर राशन दुकान पर राशन लाकर उपभोक्ताओं को विरतित कर रहे हैं फिर भी कमीशन से वंचित हैं। डीलरों की माने तो तीन साल के भीतर मुश्किल से चार पांच महीने का ही किसी किसी को कमीशन मिला है। वितरक भरत सिंह कहते हैं कि एकमा प्रखंड में करीब 125 डीलर हैं इनमें अधिकांश कमीशन पाने से वंचित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग