राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मंगलवार की सुबह एक यात्री को मृत पाया गया। जिसके बाद मृत यात्री के सामान की तलाशी के बाद उसकी पहचान सिवान जिले के तरवारा थाना अंतर्गत दीनदयालपुर निवासी विश्वकर्मा शर्मा के 55 वर्षीय पुत्र गंगा सागर शर्मा के रूप में की गई। जिसके बाद छपरा जंक्शन जीआरपी के द्वारा इस बात की सूचना उसके घर वालों को दी गई। वहीं जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान गंगासागर के पुत्र ने बताया कि वह मुंबई रहते थे। मुंबई से वापस घर लौट रहे थे। बीती देर रात्रि छपरा जंक्शन पर उतरने के बाद वह जंक्शन पर ही सो गये। सुबह में उन्हें अचानक सूचना मिली कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वह बीमार नहीं थे। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग