राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन एवं छपरा कचहरी स्टेशन के मध्य ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद छपरा जंक्शन जीआरपी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। समाचार प्रेषण तक मृत युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में जीआरपी प्रभारी ने बताया कि छपरा जंक्शन छपरा कचहरी स्टेशन के मध्य ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हुई है। जिसकी पहचान नहीं होने के कारण उसके शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं युवक के शव की शिनाख्त को लेकर उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग