राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह ने गड़खा निवासी इम्तेयाज परवेज़ को जदयू के प्रखंड संगठन प्रभारी मनोनीत किया। इम्तेयाज परवेज़ पार्टी के अनेक पद पर रहे जैसे गड़खा प्रखंड जदयू युवा अध्यक्ष दो बार एवं प्रखंड उपाध्यक्ष सह प्रवक्त्ता एवं लगातार दो बार जिला अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ जदयू सारण पूर्व में रहे है पार्टी में युवाओं को जोड़ने के लिए के लिए एवं एक कुशल संगठनकर्त्ता वक्ता के रूप में जाने जाते है। मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार मुनेश्वर चौधरी, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सह पुर्व उपसभापति बिहार विधान परिषद जनाब सलीम परवेज़, पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय, पूर्व विधायक धूमल सिंह, प्रदेश सचिव जदयू बिहार सह मढ़ौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जनाब अल्ताफ़ आलम राजू, बिहार प्रदेश जदयू प्रवक्त्ता सह पूर्व विधायक मंजीत सिंह आदि नेताओं ने बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग