राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। डाॅ.पीएन सिंह डिग्री कॉलेज में पांच महीनों से वेतन नहीं मिलने से आजिज शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने तालाबंदी कर दी।साथ ही धरना-प्रदर्शन भी किया। शिक्षकों का आरोप है कि पांच महीनों से वेतन बाधित है। मगर कालेज प्रबंधन शिथिलता बरत रहा है। शिक्षकों के अनुसार नवमनोनीत प्राचार्य की नियुक्ति को विश्वविद्यालय अभी संपुष्टि नहीं की है। जिसके कारण मामला उलझा हुआ है। शिक्षक हरिबल्लभ मिश्र ने बताया कि कालेज के तदर्थ समिति के सचिव भी अपने स्तर से कोई भी निर्देश कालेज प्रबंधन को नहीं दिया है।जिसके कारण मामला फंसा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग