राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सदर अस्पताल के सौजन्य से मंगलवार को शहर के राम जयपाल कॉलेज परिसर में कोविड-19 टीकाकरण का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज के कई शिक्षकों,शिक्षकेतर कर्मियों और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम, द्वितीय एवम् बूस्टर डोज लिया गया। उनके अलावा भी कई लोगों ने शिविर में आकर अपना टीकाकरण करवाया। शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. इरफ़ान अली ने कहा कि सदर अस्पताल के कर्मियों का यह कार्य सराहनीय और प्रेरक है। इसमें जन कल्याण का भाव निहित है। इस अवसर पर कॉलेज के डाॅ. नागेंद्र कुमार शर्मा, डाॅ. दिनेश बल्लभ, डाॅ. संजीव कुमार सुधांशु, डाॅ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा, राजकुमार राय,देवेश राय आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग