लोहछा गांव निवासी युवक का अमनौर में डुबने से मौत, परिजनों में कोहराम
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र के लोहछा गाँव निवासी सूरज राम के 18 वर्षीय पुत्र अभिषेख राम का गड्ढ़े में डुबने से मौत हो गया है। इसकी सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक अमनौर प्रखंड के बसंतपुर पंचायत के शाहपुर में अपने मौसी चांदमुनी देवी मौसा हरिंदर राम के घर करीब 15 दिन पहले घुमने गया था। शुक्रवार की दोपहर में अपने दोस्तो के साथ नहाने निकला, इसी दौरान खाई में चला गया, जिससे डुबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार शव बरामद नहीं हुआ है। जैसे ही उसके डूबने की खबर उसके घर वाले को मिली वे सभी घटना स्थल पर रोते बिलखते चले गए हैं। पूरे टोला में मातम का माहौल बना हुआ है।वहीं पूरे गांव में सन्नाटा फैला हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग