मशरक में सब्जी खरीदने गये व्यवसायी की मोटरसाइकिल चोरी
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र के मेला बाजार सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गये थोक गल्ला व्यापारी की ग्लैमर मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मामले में व्यापारी मशरक सिनेमा रोड व्यवसायी स्व चंद्रिका प्रसाद के पुत्र गौतम प्रसाद ने बताया कि वे ग्लैमर मोटरसाइकिल बी आर-06 बीएम 3086 से सब्जी खरीदने गये थे वही सब्जी खरीदने के बाद मोटरसाइकिल अपनी जगह पर नही था काफी खोजबीन करने पर भी नही मिला। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग