- तार चोरी होने से खेतों की पटवन बाधित,किसान परेशान
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रात्रि में चोरों द्वारा अलग-अलग जगहों से कृषि फीडर अंतर्गत संचालित 30 पोल की बिधुत तार की चोरी कर ली गई।मामले में जेइ पंकज सुमन ने अज्ञात को नामजद कर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में जेइ ने बताया है कि कृषि फीडर के 11 केवी के पुछरी नहर से नदौवा चंवर तक लगभग 900 मीटर में लगे 16 पोल का तार एवं पुछरी मिडिल स्कूल से लेकर नदौवा चंवर तक 920 मीटर में लगे एलटी केबुल की अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई है। जिससे एनबीपीडीसीएल दो लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। साथ ही कृषि फीडर से जुड़े खेती का पटवन कार्य भी पूरी तरह से बाधित हो गई है। मालूम हो कि फिलवक्त धान की रोपनी का कार्य चल रहा है। ऐसे में बारिश कम होने से किसान बिजली पंप के भरोसे रोपनी का कार्य संपन्न कर रहे थे। मगर तार चोरी होने की वजह से संबंधित क्षेत्र में बिधुत आपूर्ति बाधित होने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग