पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एक युवती को गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी शम्भू नाथ सिंह की 22 वर्षीय पुत्री रूची कुमारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने युवती का प्राथमिक उपचार किया। घायल युवती बाइक पर सवार होकर मशरक सबंधी के यहां आई थी वही से वापस जा रही थी कि बाइक दुर्घटना में पीछे गिर पड़ी जिससे सर और एक बाह में जख्म हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग